विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2015

मुंबई की मेयर ने कहा, 'पीएम मोदी के कामकाज का तरीका हिटलर जैसा'

Also Read in
मुंबई की मेयर ने कहा, 'पीएम मोदी के कामकाज का तरीका हिटलर जैसा'
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
मुंबई: मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता स्नेहल अंबेकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जर्मनी के पूर्व तानाशाह एडोल्फ हिटलर से की है। समाचार-पत्र 'ऑफ्टरनून डिस्पैच एंड कुरियर' को दिए इंटरव्यू में स्नेहल (43) ने कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी के खुद पर भरोसा कर काम करने के तरीके का प्रशंसक हूं। लेकिन कई मायनों में उनके कामकाज का तरीका मुझे जर्मन तानाशाह हिटलर के जैसा लगता है।'

पहली बार मेयर बनीं स्नेहल ने कहा, 'जब शक्ति किसी एक व्यक्ति के हाथ में हो तो ऐसा होना स्वाभाविक है।' मुंबई महानगर की सातवीं महिला मेयर तथा पहली दलित मेयर के रूप में सितंबर 2014 में निर्वाचित हुईं स्नेहल अपने वाहन में लाल बत्ती लगाने की मांग को लेकर चर्चा में रही हैं।

जीवन बीमा निगम की पूर्व अधिकारी स्नेहन का कहना है कि उनका पद मुख्यमंत्री के समान है। उन्होंने कहा, 'अगर मुख्यमंत्री के पास लाल बत्ती है तो शहर के लिहाज से मेयर का पद भी उन्हीं के समान है।'

इससे पहले भी शिवसेना एनडीए में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की समय-समय पर आलोचना करती आई है। दोनों पार्टियां केंद्र तथा महाराष्ट्र सरकार में सहभागी हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, मेयर, शिवसेना, स्नेहल अंबेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एडोल्फ हिटलर, Mumbai, Mayor, Narendra Modi, Hitler
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com