विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2011

मुंबई धमाका : एक और मौत, संख्या 26 पहुंची

मुंबई में 13 जुलाई को हुए विस्फोटों में घायल एक और व्यक्ति ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 26 हो गई है।
Mumbai: मुंबई में 13 जुलाई को हुए विस्फोटों में घायल एक और व्यक्ति ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम चन्द्रकांत वानकर (42) है। उनका हरकिशनदास अस्पताल में इलाज चल रहा था। ओपेरा हाउस में हुए धमाके में उनका शरीर बुरी तरह जल गया था। इस सप्ताह के शुरुआत में ओपेरा हाउस धमाके में ही घायल 48 वर्षीय वल्लभ गाडिया की मौत हो गई थी। उनका इलाज सैफी अस्पताल में चल रहा था। पिछले सोमवार को दादर स्थित कबूतर खाना धमाके में घायल हुए मानकेश्वर विश्वकर्मा की मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि जेजे अस्पताल में फिलहाल 22 लोगों का इलाज हो रहा है। उनमें छह अभी भी गंभीर अवस्था में हैं। हरकिशन अस्पताल में भर्ती 12 लोगों में से भी कुछ लोगों की हालत गंभीर है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई धमाका, मुंबई विस्फोट, मृतक संख्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com