मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी गई है. हालांकि पॉजिटिविटी रेट अभी भी 20 प्रतिशत के करीब बना हुआ है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में कुल 10,661 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में 5.8 कम हैं. कल कुल 11,317 नए मामले सामने आए थे और 9 मरीजों की मौत हुई थी. इसके साथ ही शहर में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 73,518 हो गई है. फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 19.54 प्रतिशत है और बेड ऑक्यूपेंसी 15.7 प्रतिशत है. इस दौरान संक्रमण के चलते 11 मरीजों की मौत भी हुई है.
दिल्ली में कोरोना केस घटे मगर पॉजिटिविटी रेट अभी भी 30 फीसदी से ज्यादा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जो मरीज मिले हैं उनमें से 84 प्रतिशत यानी 8955 मरीजों में कोई लक्षण नहीं थे. वहीं 722 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 111 मरीजों को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है. स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान कुल 54,558 टेस्ट किए थे. शहर में रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है. फिलहाल एक भी कंटेनमेंट जोन नहीं है. हालांकि 58 इमारतों को मरीज मिलने के बाद सील किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,68,833 नए मामले आए सामने, 402 मरीजों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं