यह ख़बर 26 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : पीला पाउडर पड़ने के बाद चली ट्रेन से गिरी आठ यात्री

खास बातें

  • मुंबई में लोकल ट्रेन से आठ मुसाफिर गिर गए जिनमें से एक की मौत हो गई है। सायन और कुर्ला के बीच ये लोग पीले रंग के पाउडर छिड़के जाने से नीचे गिर गए। आठ में से एक की मौत हो गई जबकि बाकी 7 घायल हुए हैं।
मुंबई:

मुंबई में लोकल ट्रेन से आठ मुसाफिर गिर गए जिनमें से एक की मौत हो गई है। सायन और कुर्ला के बीच ये लोग पीले रंग के पाउडर छिड़के जाने से नीचे गिर गए। आठ में से एक की मौत हो गई जबकि बाकी 7 घायल हुए हैं।

पीड़ित दादर से थाणे जाने वाली लोकल में सवार थे। ये घटना सोमवार की शाम करीब 8 बजे की है। पीला पाउडर छिड़के जाने के बाद उन्हें बेचैनी होने लगी थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रेलवे पुलिस ने पाउडर और पीड़ितों के कपड़ों का सैंपल लिया है। घायलों को भाभा और साइन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।