विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2019

मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 16.5 अरब डॉलर का इजाफा

देश के सबसे बड़े धनकुबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 16.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ.

मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 16.5 अरब डॉलर का इजाफा
मुकेश अंबानी की संपत्ति का कुल मूल्य 60.8 अरब डॉलर हो गया है
नई दिल्ली:

देश के सबसे बड़े धनकुबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 16.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 60.8 अरब डॉलर हो गया है. यह आकलन ब्लूमबर्ग बिलनेयर इंडेक्स पर आधारित है. पेट्रोलियम से लेकर टेलीकॉम क्षेत्र के टाइकून मुकेश अंबानी की दौलत का कुल मूल्य मंगलवार को करीब 61 अरब डॉलर होने के बाद वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज इस मामले में बनी देश की पहली कंपनी, हासिल किया यह मुकाम

आरआईएल के शेयरों के मूल्य में हाल के दिनों में लगातार तेजी रही है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, आरआईएल के शेयर के मूल्य में बीते एक साल में 41 फीसदी का इजाफा हुआ है. 

नीता अंबानी के नाम एक और कामयाबी, दुनिया के सबसे बड़े आर्ट म्‍यूजियम के बोर्ड में शामिल

आरआईएल का शेयर मंगलवार को हालांकि पिछले सत्र के मुकाबले 26.90 रुपये यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 1,544.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. 

Video: आकाश अंबानी के पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन में जुटे सितारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Ambani, Reliance Industries, Ukesh Ambani's Net Wealth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com