बिहार के नवादा जिले के सदर प्रखंड के भदौनी पंचायत के गोंदापुर और खरीदीविगहा गांव में पिछले 48 घंटे के भीतर छह से अधिक लोगों की मौत हो गई है. जबकि सात लोग गंभीर रूप से बीमार हैं, जिन्हें पटना रेफर किया गया है. मौत के कारणों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि मृतक शक्ति सिंह के परिजन ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण उनके परिजन की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि कल शाम सोए उसके बाद नहीं उठे.
बिहार में शराबबंदी का सच, किसी को मिली फांसी की सजा तो किसी पर मेहरबान हुक्मरान
भदौनी पंचायत की मुखिया आब्दा आजमी और राजद के पूर्व नेता प्रिंस तमन्ना ने कहा कि दो दिनों के भीतर जहरीली शराब पीने के कारण कई लोगों की मौत हुई है. मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रूपए और उनके आश्रित को नौकरी देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से मौत हुई है. अवैध ढंग से खुले आम जहरीली शराब की बिक्री होती रही है, जिसके चलते लोगों की जान गई है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
इस राज्य में जहरीली शराब पीने से गई जान, तो दोषियों को मिलेगी मौत की सजा
भदौनी पंचायत के गोंदापुर निवासी अजय यादव, रामदेव यादव, लोहा सिंह, शक्ति सिंह, शैलेंद्र यादव, टमाटर कुमार गुप्ता की मौत होने की सूचना है, जबकि सात से अधिक लोग बीमार हैं, जिन्हें पटना भेजा गया है. हालांकि अधिकतर मृतक के परिजन बोलने से परहेज कर रहे हैं, हालांकि सदर अस्पताल में किसी पीड़ित को नहीं दाखिल कराया गया है. वहीं, पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है.
Video : यूपी के चित्रकूट में जहरीली शराब पीने से 7 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं