विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

नित्यानंद के आश्रम से लापता बहनों ने कहा- पिता से जान का खतरा, अमेरिका या वेस्टइंडीज से हो सकती हैं पेश

अदालत ने दोनों बहनों के वकील को निर्देश दिया कि वे दोनों की ओर से 19 दिसम्बर तक एक जवाबी हलफनामा दायर करें.

नित्यानंद के आश्रम से लापता बहनों ने कहा- पिता से जान का खतरा, अमेरिका या वेस्टइंडीज से हो सकती हैं पेश
पिता ने बेटियों के गायब होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी.
  • नित्यानंद के देश छोड़कर भाग जाने की है खबर
  • नित्यानंद पर रेप और बच्चों को बंधक बनाने का है आरोप
  • विदेश मंत्रालय ने रद्द किया पासपोर्ट

अहमदाबाद में स्वयंभू स्वामी नित्यांनद के आश्रम से लापता हुई दो बहनों ने मंगलवार को गुजरात उच्च न्यायालय से कहा कि वे अदालत के समक्ष वेस्ट इंडीज में भारतीय उच्चायोग या अमेरिका से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये पेश होने के लिए तैयार हैं, जबकि अदालत ने उनके व्यक्तिगत रूप से पेश होने पर जोर दिया. जनार्दन शर्मा की दोनों बेटियों के अधिवक्ता ने कहा कि दोनों व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकतीं क्योंकि उनकी जान को उनके पिता से खतरा है. शर्मा ने अपनी दोनों बेटियों के यहां के आश्रम से लापता होने के बाद एक बंदी प्रत्यक्षीकरण अर्जी दायर की थी. 

नित्यानंद बोला, 'मुझे कोई नहीं छू सकता, न कोई कोर्ट मुकदमा चला सकती है', VIDEO वायरल

न्यायमूर्ति एस आर ब्रह्मभट्ट और न्यायमूर्ति ए पी ठाकेर की खंडपीठ ने यद्यपि दोनों बहनों के निजी तौर पर पेश होने पर जोर दिया और भरोसा दिया कि उन्हें पूरा संरक्षण दिया जाएगा. अदालत ने दोनों बहनों के वकील को निर्देश दिया कि वे दोनों की ओर से 19 दिसम्बर तक एक जवाबी हलफनामा दायर करें. अदालत ने मामले की अगली सुनवायी की तिथि 20 दिसम्बर तय की. 

नित्यानंद के आश्रम से बचाई गई किशोरी ने बताए हैरान करने वाली सच्चाई

पुलिस ने इससे पहले की सुनवायी के दौरान अदालत से कहा था कि लोपामुद्रा शर्मा (21) और नंदिता शर्मा (18) हो सकता है कि विदेश चली गई हों. जनार्दन शर्मा ने अपनी बंदी प्रत्यक्षीकरण अर्जी में कहा था कि उनकी बेटियों को नित्यानंद के आश्रम में ‘अवैध रूप से' रखा गया है. 

VIDEO: नित्यानंद ने लैटिन अमेरिका में द्वीप खरीदा, रखी हिन्दू राष्ट्र की नींव!

  

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nithyananda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com