विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2012

ओल्ड फरीदाबाद थाने में पड़ा है एक नन्हा कांवड़िया

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
ओल्ड फरीदाबाद थाने में करीब २२ घंटे से भी अधिक समय से एक लड़का पुलिस के पास हैं, यह लड़का साफ़ शब्द बोलने में असमर्थ है, इस लड़के की उम्र करीब नौ से दस साल की है।
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थाने में करीब २२ घंटे से भी अधिक समय से एक लड़का पुलिस के पास हैं, यह लड़का साफ़ शब्द बोलने में असमर्थ है, इस लड़के की उम्र करीब नौ से दस साल की है और इसके हाथ पर शिम्भू नाम और उसके पिता का नाम नेपाल सिंह लिखा हुआ है और गाँव का नाम मंगरेजपुर लिखा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि यह लड़का कांवरियों के साथ रास्ता भटक कर फरीदाबाद आ गया है और अब पुलिस इस लड़के को उसके माँ-बाप से मिलवाने की पूरी कोशिश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि सोमवार को शाम करीब सात बजे नेशनल हाइवे नंबर दो पर एक कांवर शिविर वालों ने पीसीआर नंबर १० पर तैनात पुलिसकर्मी को यह कह कर इस लड़के को सौंपा था कि यह लड़का अज्ञात कांवरियों के साथ चल कर गलती से यहाँ आ गया है। इस लड़के को यहाँ के लोग नहीं जानते हैं। आप लोग इस लड़के के माँ-बाप की तलाश करके उन्हें सौंप दें। तभी से यह लड़का ओल्ड फरीदाबाद थाने में पुलिस के पास है।

पुलिस का यह कहना है कि मंगरेजपुर को गूगल पर सर्च किया गया तो पता चला किया कि मंगरेजपुर, थाना जहांगीरपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में है। वहां के थाना प्रभारी से इस लड़के के बारे में बात की गई तब उन्हें वहां से कोई रिस्पोंस नहीं मिला।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Missing Kawariya, Old Faridabad Police Station, Shimbhu, शिम्भू, ओल्ड फरीदाबाद पुलिस स्टेशन, नन्हा कांवरिया