यह ख़बर 03 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

यूपी में एक और नाबालिग लड़की का शव पेड़ पर लटका मिला, पिता ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया

सीतापुर:

यूपी के सीतापुर में बदायूं जैसी ही एक घटना सामने आई है। यहां 15 साल की एक लड़की का शव मंगलवार सुबह पेड़ से लटकता पाया गया।

लड़की के पिता ने तीन लड़कों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पिता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने रेप की आंशका से इनकार करते हुए बताया कि लड़की के पिता ने इस मामले में अपने पड़ोसी और उनके तीन बेटों समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्त फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com