कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर विवाद गहराने लगा है. कांग्रेस नेता को इस पुस्तक को लेकर बीजेपी के कई नेताओं की आलोचना झेलनी पड़ रही है. इस बार मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पुस्तक में लिखी बातों को लेकर अपनी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा है कि मैं मध्य प्रदेश में कानून विशेषज्ञों से सलाह लूंगा और इस किताब को राज्य में बैन करवा दूंगा.
मैं मध्य प्रदेश के क़ानून विशेषज्ञों से राय कराऊंगा और मध्य प्रदेश में इस किताब को बैन कराएंगे: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर बोलते हुए, भोपाल pic.twitter.com/jNm0n7lVcd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2021
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब निंदनीय है. वे हमारे देश को और हिंदुओं को जातियों में बांटने का कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' कहने वालों के पास जाने वाले पहले व्यक्ति नहीं थे.
Salman Khurshid (Congress) must've published the book to purposely create a controversy. They support politics of appeasement. Congress leaders &Gandhi family are supporters of 'Tukde-Tukde' gang. They want country to be divided on the basis of castes:Narottam Mishra,MP Minister pic.twitter.com/2TNn6QJ9Lk
— ANI (@ANI) November 11, 2021
"हिंदुत्व की ISIS और जिहादी इस्लाम से तुलना गलत": सलमान खुर्शीद की नई किताब पर गुलाम नबी आजाद
खुर्शीद की किताब में लिखे कंटेट को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी तथ्यात्मक रूप से गलत करार दिया था. उनकी किताब ''सनराइज ओवर अयोध्या:नेशनहुड इन अवर टाइम्स'' ('Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times) पर जारी बहस के बीच टिप्पणी करते हुए कहा, "हम हिंदुत्व के साथ एक राजनीतिक विचारधारा के रूप में सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम के साथ इसकी तुलना करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है." खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा है, "सनातन और शास्त्रीय हिंदू धर्म को संतों और मनीषियों के लिए जाना जाता है, उसे मौजूदा हिंदुत्व किनारे कर रहा है और उसके तमाम राजनैतिक स्वरूप ISIS और बोको हरम जैसे इस्लामी संगठनों जैसे हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं