विज्ञापन
This Article is From May 25, 2018

जम्मू-कश्मीर में आंतकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

रामबन में चार हथियार, 23 विस्फोटक उपकरणों और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किए गए

जम्मू-कश्मीर में आंतकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और चार हथियार, 23 विस्फोटक उपकरणों और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किए गए.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 58 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान और पुलिस ने एक तलाशी अभियान शुरू किया था और गुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मार्गोटी इलाके में एक आतंकी ठिकाने का पता लगाया.

एक एके -47 राइफल , .303 राइफल , 7.36 एमएम का एक पिस्तौल और अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) को जब्त किया गया. उन्होंने एके राइफल की एक मैगजीन , .303 राइफल की एक मैगजीन और छह राउंड गोलियों के साथ एक पिस्तौल की मैगजीन भी जब्त की.
(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Militant Hideouts Busted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com