विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

राजस्थान के पोखरण में मिग-27 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

राजस्थान के पोखरण में मिग-27 लड़ाकू विमान के क्रैश (MiG 27 Crash) होने की खबर है. यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और जैसलमेर से उड़ा था.

Also Read in
राजस्थान के पोखरण में मिग-27 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

राजस्थान के पोखरण में मिग-27 लड़ाकू विमान के क्रैश (MiG 27 Crash) होने की खबर है. यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और जैसलमेर से उड़ा था. हालांकि समय रहते पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहे. दुर्घटना के कारणों की जांच कोर्ट ऑफ इंक्वॉयरी करेगी. बता दें कि यह प्लेन शाम 6:10 बजे क्रैश हुआ.

 

 

रक्षा प्रवक्ता कर्नल सोम्बित घोष ने बताया कि पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया. घोष ने कहा, 'मिग 27 विमान नियमित उड़ान पर था. पायलट विमान से सुरक्षित तरीके से बाहर निकल गया. एक कोर्ट आफ इंक्वायरी दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी.' जैसलमेर की पुलिस अधीक्षक किरण कांग ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है. पुलिस की एक टीम वायुसेना अधिकारियों के साथ सम्पर्क में है.' उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MiG 27, Indian Air Force, MiG 27 Crash, MiG-27 Aircraft Crashes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com