मेघालय (Meghalaya) के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. मुकुल संगमा (Mukul Sangma) कल दिल्ली आएंगे. कांग्रेस के आला नेताओं (Congress Top Leaders) के साथ कुछ आंतरिक मसलों को सुलझाने के लिए संगमा दिल्ली जा रहे हैं. संगमा की यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि संगमा विसेंट एच पाला को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं और दर्जन भर विधायकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में जा सकते हैं. हालांकि डॉ. संगमा ने इन अटकलों को खारिज नहीं किया है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि दूसरा अनुमान बेहद अपरिपक्व है. उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से सुनने का इंतजार कीजिए.
डॉ. संगमा के एक निकट सहयोगी ने NDTV को बताया कि कांग्रेस के मेघालय में अब 17 विधायक हैं. साल 2023 में होने वाले चुनावों में विधायक अपनी सीट को बरकरार रखना चाहेंगे, इसलिए डॉ. संगमा को 12 विधायकों की जरूरत है, जिसके बाद दल बदल विरोधी कानून के शिकंजे में नहीं आएंगे. राज्य विधानसभा में 60 सीटे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संगमा ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि मैं रविवार को दिल्ली जा रहा हूं. यहां एक प्रक्रिया है और मैं सभी मामलों को सुलझाने की कोशिश करूंगा.
इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल में शामिल होने की अटकलों पर कहा, "आप जानते हैं कि आपको समय का इंतजार करना होगा, यदि यह विश्वसनीय सूत्रों से आ रहा है तो आपकी विश्वसनीयता है, सही स्रोत से आने पर ही समाचार को महत्व दिया जाता है."
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने एनडीटीवी को संकेत दिया है कि पार्टी के शीर्ष नेता और रणनीतिक प्रशांत किशोर की टीम मेघायल में कई कांग्रेस नेताओं के साथ संपर्क में है.
- - ये भी पढ़ें - -
* 'किसानों से माफी मांगें हरियाणा के CM', मेघालय के गवर्नर की मांग- SDM को भी करें तुरंत बर्खास्त
* मेघालय: पूर्व विधायक को 25 साल की जेल, MLA रहते नाबालिग से किया था रेप
* मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराडा के संगमा के निजी आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया
Hot topic: कन्हैया कुमार ने कहा, मेरे कांग्रेस में आने के लिए देश की परिस्थितियां जिम्मेदार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं