विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा पत्रकारों पर हमलों की मीडिया संगठनों ने निंदा की

हरियाणा एवं पंजाब की सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा और आजादी सुनिश्चित करने को कहा गया

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा पत्रकारों पर हमलों की मीडिया संगठनों ने निंदा की
पत्रकारों की संस्थाओं ने हरियाणा में मीडिया कर्मियों पर डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों द्वारा किए गए हमलों की निंदा की है.
  • मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग
  • लोकतंत्र में किसी व्यक्ति को कानून के शासन को बंधक बनाने की अनुमति नहीं
  • अपराधियों को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए
नई दिल्ली: ‘ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’ (बीईए) और ‘नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स’ (एनयूजे) ने शुक्रवार को कथित रूप से स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के अनुयायियों द्वारा मीडिया कर्मियों पर हमले की निंदा की और हरियाणा एवं पंजाब की सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा और आजादी सुनिश्चित करने को कहा.

बीईए द्वारा जारी बयान में कहा गया कि बीईए मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करता है क्योंकि लोकतंत्र किसी व्यक्ति को कानून के शासन को बंधक बनाने की अनुमति नहीं दे सकता.

VIDEO : रिपोर्टर को किया घायल

बीईई ने कहा कि केन्द्र सरकार को मीडिया द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कवरेज सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाने चाहिए. एनयूजे ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Attack On Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com