विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2011

लातेहार में मुठभेड़, नौ माओवादी ढेर

माओवादियों के साथ मुठभेड़ को अंजाम देने वाले सुरक्षा बलों में केन्द्रीय पुलिस बल और जिला पुलिस के जवान शामिल थे। घटनास्थल से गोला-बारूद मिला।
रांची: झारखंड के लातेहार जिले के लुहूर जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार तड़के नौ माओवादी मारे गए। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने बताया, बारवाडीह थाने के अंतर्गत लुहूर जंगल में मुठभेड़ के बाद नौ माओवादियों के शव बरामद हुए। द्विवेदी ने बताया कि माओवादियों के साथ मुठभेड़ को अंजाम देने वाले सुरक्षा बलों में केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल और जिला पुलिस के जवान शामिल थे। उन्होंने घटनास्थल से हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
माओवादी, मुठभेड़, मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com