इलाज के लिए आज अमेरिका जाएंगे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए आज सुबह अमेरिका रवाना हो जाएंगे. भाजपा के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी है.

इलाज के लिए आज अमेरिका जाएंगे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर. (फाइल फोटो)

पणजी:

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए आज सुबह अमेरिका रवाना हो जाएंगे. भाजपा के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी है. 62 वर्षीय पर्रिकर को सोमवार शाम को जांच के लिए मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सदानंद तानावाडे ने बताया, 'मुख्यमंत्री आगे के इलाज के लिए कल बड़े सवेरे अमेरिका रवाना हो जाएंगे.' राज्य सरकार के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की.

यह भी पढ़ें : इलाज के लिए फिर मुंबई जाएंगे मनोहर पर्रिकर, जरूरत होने पर विदेश भी जा सकते हैं

पर्रिकर को 15 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई. उन्होंने उसी दिन गोवा जाकर विधानसभा में बजट पेश किया, लेकिन उनकी बीमारी के कारण सत्र केवल चार दिन ही चल सका. बाद में उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उन्हें जांच के लिए कल शाम मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com