यह ख़बर 26 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कैबिनेट फेरबदल को लेकर मनमोहन-सोनिया में आज अहम बैठक

खास बातें

  • कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक रविवार को होने जा रहे कैबिनेट फेरबदल में राहुल गांधी मनमोहन कैबिनेट में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, लेकिन चार बड़े मंत्रियों में से एक का पत्ता कटना तय है।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आज की बैठक में रविवार को होने वाले कैबिनेट फेरबदल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक रविवार को होने जा रहे कैबिनेट फेरबदल में राहुल गांधी मनमोहन कैबिनेट में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, लेकिन चार बड़े मंत्रियों में से एक का पत्ता कटना भी तय माना जा रहा है। कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इशारा विदेशमंत्री एसएम कृष्णा की तरफ भी है, जिन्हें संगठन में भेजा जा सकता है, आरोपों के घेरे में आए सलमान खुर्शीद की कुर्सी नहीं जाएगी।