विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2018

मनमोहन सिंह का पीएम मोदी पर तंज और चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, 5 बड़ी खबरें...

सिंह ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें प्रेस से बात करने में कभी डर नहीं लगा. मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने में डरता हो.

मनमोहन सिंह का पीएम मोदी पर तंज और चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, 5 बड़ी खबरें...
मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर किया हमला
  • मनमोहन सिंह ने कहा पीएम मोदी मीडिया से डरते हैं
  • इसरो ने आज लांच की एक सेटेलाइट
  • बुलंदशहर हिंसा में दो गिरफ्तार
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें प्रेस से बात करने में कभी डर नहीं लगा. मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने में डरता हो. मैं लगातार प्रेस से मिलता रहता था और हर विदेश यात्रा के बाद प्रेस कांफ्रेंस करता था.' वहीं, एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के अलग होने के बाद इसमें एक और फूट के संकेत मिल रहे हैं. अब बिहार में सम्मानजनक सीटों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद और रामविलास पासवानके बेटे चिराग पासवान ने भाजपा (BJP) को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि टीडीपी और रालोसपा के जाने के बाद अब एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. इसके बाद पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है. तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत पर पासवान ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वे अच्छा कर रहे हैं और इस जीत से वे थोड़ा उत्साहित भी हैं. उधर, बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने गोहत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.  हालांकि, इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या और हिंसा फैलाने के मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं. पुलिस ने इस मामले में एक प्रेस रीलीज़ जारी कर कहा है कि ये आरोपी पहले गायों को मारते थे और उसके बाद उसका मांस आपस में बांट लेते थे. एक अन्य बड़ी घटना में भारतीय वायुसेना (IAF) के सभी एसेट्स को जोड़ने में मदद करने तथा फोर्स मल्टीप्लायर की तरह काम करने वाला संचार उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO का वर्ष 2018 के दौरान 17वां और आखिरी मिशन होगा. बुधवार शाम को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित GSAT-7A भारतीय वायुसेना के सभी एसेट्स, यानी विमान, हवा में मौजूद अर्ली वार्निंग कंट्रोल प्लेटफॉर्म, ड्रोन तथा ग्राउंड स्टेशनों को जोड़ देगा, और केंद्रीकृत नेटवर्क बना देगा. वहीं, आईपीएल नीलामी (IPL Auction 2019) में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा बेसप्राइज से 40 गुना अधिक आठ करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदे जाने के बाद अपनी गेंदबाजी में सात वैरिएशन रखने वाले तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं. चेन्नई के इस अनजान खिलाड़ी का बेसप्राइज 20 लाख रूपये था. उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और विजय हजारे ट्राफी में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा. आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने चक्रवर्ती ने कहा कि उनके दिमाग में एक ही बात थी कि 20 लाख रूपये में कोई उन्हें खरीद ले . 



1. मनमोहन सिंह ने कसा PM मोदी पर तंज, बोले-मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो मीडिया से बात करने में डरता हो
 
lnh4vr2g

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें प्रेस से बात करने में कभी डर नहीं लगा. मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था जो प्रेस से बात करने में डरता हो. मैं लगातार प्रेस से मिलता रहता था और हर विदेश यात्रा के बाद प्रेस कांफ्रेंस करता था.' उन्होंने यह बात इसलिए कही कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अबतक के कार्यकाल में कभी संवाददाता सम्मेलन आयोजित नहीं किया है. उल्लेखनीय है कि मनमोहन सिंह विदेश भी जाते थे तो विमान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाते और आते थे. अखबारों में खबर के साथ छपता था--'प्रधानमंत्री के विशेष विमान से'. मई, 2014 के बाद से यह परंपरा बिल्कुल बंद है. 


2. BJP को चेतावनी के बाद चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- वे अच्छा कर रहे हैं... 
 
0cb6ggng

एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के अलग होने के बाद इसमें एक और फूट के संकेत मिल रहे हैं. अब बिहार में सम्मानजनक सीटों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद और रामविलास पासवानके बेटे चिराग पासवान ने भाजपा (BJP) को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि टीडीपी और रालोसपा के जाने के बाद अब एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. इसके बाद पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है. तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत पर पासवान ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वे अच्छा कर रहे हैं और इस जीत से वे थोड़ा उत्साहित भी हैं. एनडीटीवी से बात करते हुए साथ ही पासवान ने कहा, 'मेरा मानना है कि राहुल गांधी को इस पर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद कांग्रेस को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और उन्होंने बहुत कम अंतर से जीत हासिल करके सरकार बनाई है.'


3. बुलंदशहर में गोहत्या के मामले में 3 गिरफ्तार, हिंसा का मुख्य आरोपी अब भी फरार
 
11u3a4ag

बुलंदशहर हिंसा मामले में पुलिस ने गोहत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.  हालांकि, इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या और हिंसा फैलाने के मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं. पुलिस ने इस मामले में एक प्रेस रीलीज़ जारी कर कहा है कि ये आरोपी पहले गायों को मारते थे और उसके बाद उसका मांस आपस में बांट लेते थे. इन सब के बीच पुलिस ने इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या मामले में भी दो लोगों को गिरफ़्तार किया है.. लेकिन दो हफ़्ते बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी बजरंग दल के योगेश राज और शिखर अग्रवाल को पुलिस पकड़ नहीं पाई है.. हांलाकि ये दोनों ही आरोपी सोशल मीडिया और टीवी चैनल पर दिखाई दे रहे हैं. 

4. साल की शानदार विदाई के लिए ISRO तैयार, लॉन्च करेगा 'एन्ग्री बर्ड' सैटेलाइट, सेना की ऐसे करेगा मदद
 
18gou90g

भारतीय वायुसेना (IAF) के सभी एसेट्स को जोड़ने में मदद करने तथा फोर्स मल्टीप्लायर की तरह काम करने वाला संचार उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO का वर्ष 2018 के दौरान 17वां और आखिरी मिशन होगा. बुधवार शाम को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित GSAT-7A भारतीय वायुसेना के सभी एसेट्स, यानी विमान, हवा में मौजूद अर्ली वार्निंग कंट्रोल प्लेटफॉर्म, ड्रोन तथा ग्राउंड स्टेशनों को जोड़ देगा, और केंद्रीकृत नेटवर्क बना देगा. GSAT-7 और GSAT-6 के साथ मिलकर 'इंडियन एन्ग्री बर्ड' कहा जाने वाला यह नया उपग्रह संचार उपग्रहों का एक बैन्ड तैयार कर देगा, जो भारतीय सेना के काम आएगा.


5. आईपीएल में 8 . 4 करोड़ में बिकने के बाद वरुण चक्रवर्ती बोले- मुझे बस 20 लाख रुपये मिलने की उम्मीद थी
 
9mdamlv8

आईपीएल नीलामी (IPL Auction 2019) में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा बेसप्राइज से 40 गुना अधिक आठ करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदे जाने के बाद अपनी गेंदबाजी में सात वैरिएशन रखने वाले तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं. चेन्नई के इस अनजान खिलाड़ी का बेसप्राइज 20 लाख रूपये था. उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और विजय हजारे ट्राफी में शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा. आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने चक्रवर्ती ने कहा कि उनके दिमाग में एक ही बात थी कि 20 लाख रूपये में कोई उन्हें खरीद ले .  उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सातवें आसमान पर हूं . कभी यह सोचा भी नहीं था. मुझे लगा था कि कोई बेसप्राइज पर खरीद लेगा .'' उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिये यह बड़ा मौका है. मैं शब्दों में अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता. मैने आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है जो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान हैं . मैं अंतरराष्ट्रीय सितारों से काफी कुछ सीख सकता हूं ताकि बेहतर क्रिकेटर बन सकूं.''शुरूआत में मध्यम तेज गेंदबाज रहे चक्रवर्ती बाद में स्पिनर बने . चोट के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा और यह उनके लिये वरदान साबित हुआ. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manmohan Singh Attacks PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com