यह ख़बर 18 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ओडिशा में चलती बस में बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

खास बातें

  • मामले की जांच कर रही सुजाता जेना ने बताया कि बस के एक हेल्पर सुशांत हेम्ब्रम (25) कथित रूप से बस के शयन बर्थ पर चढ़ गया और वहां सो रही महिला के का मुंह बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
भुवनेश्वर:

ओडिशा में चलती बस में एक महिला यात्री से बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मामले की जांच कर रही सुजाता जेना ने बताया कि बस के एक हेल्पर सुशांत हेम्ब्रम (25) कथित रूप से बस के शयन बर्थ पर चढ़ गया और वहां सो रही महिला के का मुंह बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना सोमवार तड़के की है। बस मयूरभंज से कटक जा रही थी। मयूरभंज से कटक की दूरी 25 किमी है।

जेना ने कहा कि बस में उस समय दूसरे लोग भी यात्रा कर रहे थे, लेकिन घटना की किसी को खबर नहीं हुई। आरोपी ने पीड़ित का मुंह दबा रखा था जिसके कारण वह शोर नहीं मचा सकी। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मामला तब सामने आया, जब कटक में बस से उतरने के बाद लोगों ने महिला को रोते देखा और उसे पुलिस स्टेशन ले कर गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने कहा, पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़िता मयूरभंज की रहने वाली है और कटक में नौकरानी का काम करती है।