विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2014

लड़की से छेड़खानी करने के 31 साल बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

लड़की से छेड़खानी करने के 31 साल बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी
रायगढ़:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अनूठा मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में 60 वर्षीय एक व्यक्ति को 31 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया है। सूबे में इस मामले को लेकर बड़ी चर्चा है।

रायगढ़ के एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि आरोपी साधराम को लड़की से छेड़छाड़ करने के सिलसिले में पकड़ा गया है। वर्ष 1983 में एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ करने को लेकर जूट मिल थाने में मामला दर्ज किया गया था। एएसपी ने कहा कि बाद में साधराम अपने पैतृक स्थान नानसिया से लैलुंगा जाकर बस गया था। पुलिस रिकॉर्ड में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया, मामले की जांच लंबित थी।

बताया जाता है कि साधराम को जब अपने रिश्तेदारों से पता चला कि पुलिस उसका पीछा कर रही है, तब उसने खुद पुलिस से संपर्क किया और उसे पकड़ लिया गया। उसे उसी वक्त रिहा भी कर दिया गया था, क्योंकि अपराध जमानती था।

उसने कहा कि उसे तो याद भी नहीं है कि तीन दशक पहले क्या हुआ था। यह मामला इस लिहाज से भी अनूठा है कि आरोपी ने 31 साल बाद खुद पुलिस से संपर्क किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी में कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
लड़की से छेड़खानी करने के 31 साल बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com