विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2019

पूजा समितियों को आयकर के नोटिस पर ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, देंगी धरना

ममता बनर्जी इस संबंध में 13 अगस्त को धरना देंगी. उन्होंने ट्विटर पर लोगों से इसमें शामिल होने की अपील भी की है.

पूजा समितियों को आयकर के नोटिस पर ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, देंगी धरना
ममता बनर्जी ने इस मामले को लेकर तीन ट्वीट किए हैं.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में कई दुर्गा पूजा समितियों को आयकर विभाग द्वारा नोटिस जारी करने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्र की आलोचना की है. रविवार को उन्होंने कहा कि त्योहारों को कर के दायरे से बाहर रखना चाहिए. बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के इस कदम के खिलाफ 13 अगस्त को शहर में धरना देगी. ममता बनर्जी ने ट्वीट पर लिखा, ‘‘आयकर विभाग ने दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली कई समितियों को नोटिस जारी कर उन्हें कर चुकाने को कहा है. हमें अपने सभी राष्ट्रीय त्योहारों पर गर्व है. यह त्योहार सबके लिए है और हम नहीं चाहते कि किसी भी पूजा महोत्सव पर कर लगना चाहिए. यह आयोजकों पर बोझ होगा.'' 

मुख्यमंत्री ने गंगा सागर मेले का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने वार्षिक उत्सव पर कर हटा दिया था. बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल सरकार ने गंगा सागर मेले पर पूर्व में लगे कर को हटा दिया था. हम विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि दुर्गा पूजा और दुर्गा पूजा समितियों पर कर नहीं लगाये जाने चाहिए.'' मुख्यमंत्री ने लोगों से 13 अगस्त को शहर के सुबोध मलिक चौराहे पर प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील की.

ममता ने इस संबंध में कुल तीन ट्वीट किए हैं. अपने अंतिम ट्वीट में उन्होंने लोगों से धरना में साथ आने की अपील कर करते हुए लिखा, ''तृणमूल कांग्रेस बंग जननी विंग मंगलवार 13 अगस्त को सुबोध मलिक स्क्वायर (ओपी हिंद सिनेमा) पर सुबह 10 बजे से 6 बजे तक धरने पर बैठेगी. आयोजक, प्रतिभागी और बांग्ला से प्यार करने वाले सभी लोग शामिल हो सकते हैं.''  (इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Income Tax, TMC, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com