- कोलकाता के दौरे पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- सीएम ममता बनर्जी ने पीएम से की मुलाकात
- कहा, हम सीएए और एनआरसी के खिलाफ हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब शहर भर में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन जारी हैं. पीएम से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि हम सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते हैं. मैंने उनसे सीएए और एनआरसी वापस लेने का अनुरोध किया. साथ ही कुछ वित्तीय मांगों को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा हुई. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचने के कुछ ही समय बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही यह मुलाकात हुई.
West Bengal CM Mamata Banerjee: While speaking to Prime Minister, I told him that we are against CAA, NPR and NRC. We want that CAA and NRC should be withdrawn. https://t.co/4ALUK2yPh3 pic.twitter.com/4sXduEn0lJ
— ANI (@ANI) January 11, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह बैठक तब हो रही है जब नया नागरिकता कानून प्रदेश में गतिरोध का नया बिंदु बनकर उभरा है. तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी जहां इसके कट्टर विरोध में हैं वहीं भाजपा इसे लागू करने के लिये दबाव बना रही है. प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार और रविवार को कोलकाता में होंगे व इस दौरान वह 12 जनवरी को कोलकाता बंदरगाह न्यास की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
VIDEO : पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं