विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2011

प्रवीण मुतालिक के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

महाराष्ट्र एटीएस ने आरोपपत्र दाखिल कर आरोप लगाया कि इस मामले में अभिनव भारत का कार्यकर्ता प्रवीण मुतालिक मुख्य साजिशकर्ता था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने के केंद्र के फैसले के बावजूद महाराष्ट्र एटीएस ने गुरुवार को आरोपपत्र दाखिल कर आरोप लगाया कि इस मामले में अभिनव भारत का कार्यकर्ता प्रवीण मुतालिक मुख्य साजिशकर्ता था। वर्ष 2008 की घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। एटीएस ने मुतालिक को कर्नाटक के बेलगांव जिले से 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। प्रवीण पर भारतीय दंड संहिता, महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून :मकोका: और गैरकानूनी गतिविधियां निवारण कानून 1967 के तहत आरोप लगाए गए हैं। 305 पृष्ठों के इस आरोपपत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रवीण ने मामले में प्रमुख आरोपी ले. कर्नल श्रीकांत पुरोहित के निजी सचिव के तौर पर काम किया था। पुरोहित अब न्यायिक हिरासत में हैं। उल्लेखनीय है कि एनआईए की योजना नए सिरे से मामला दर्ज करने की है। एटीएस के आरोपपत्र में दावा किया गया है कि मालेगांव विस्फोट को अंजाम देने की साजिश में मुतालिक महत्वपूर्ण कड़ी रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मालेगांव, मुतालिक, आरोपपत्र, Malegaon, Mutalik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com