- शिवसेना के साथ सरकार बनाने को लेकर शरद पवार का बयान
- कहा- उन्हें (बीजेपी-शिवसेना) अपना रास्ता खुद ढूंढना होगा
- कहा- हम अपनी खुद की राजनीति करेंगे
एनसीपी नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात करने से पहले एक सवाल का जवाब दिया जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए. उनसे पूछा गया कि शिवसेना कह रही है कि वह सरकार बनाने के लिए एनसीपी से बातचीत कर रही थी. इस पर जवाब देते हुए पवार ने कहा, ' वास्तव में ऐसा था?' बता दें कि सोनिया गांधी वैचारिक रूप से शिवसेना के साथ किसी भी गठजोड़ से सावधान थीं. क्योंकि शिवसेना, बीजेपी की सहयोगी पार्टी थी. लेकिन वह महाराष्ट्र में इस आइडिया के साथ बातचीत को तैयार हुईं कि इससे बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने में सफलता मिलेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं सोनिया गांधी और शिवसेना के बीच एनसीपी नेता शरद पवार एक ब्रिज की तरह नजर आ रहे हैं. कई रिपोर्टों में दावा है कि पवार ने सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर कई बार बातचीत की.
दिल्ली में रिपोर्टरों ने पवार से पूछा, 'क्या आपको लगता है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनेगी?' इस पर जवाब देते हुए पवार ने कहा, 'शिवसेना और बीजेपी अलग चुनाव लड़े. एनसीपी और कांग्रेस अलग चुनाव लड़े. आप कैसे ऐसा कह सकते हैं? उन्हें (बीजेपी-शिवसेना) अपना रास्ता खुद ढूंढना होगा. हम अपनी खुद की राजनीति करेंगे.'
महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार की कवायद अंतिम चरण में, शिवसेना एक कदम और आगे बढ़ गई
पवार के इस जवाब पर रिपोर्टरों ने कहा, 'लेकिन शिवसेना कह रही है कि वो पवार साहेब के साथ सरकार बनाएगी...?' इस पर पवार ने केवल एक शब्द का जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'वास्तव में?'
बता दें कि शुक्रवार को उन्होंने घोषणा की थी कि तीन पार्टियां साथ आएंगी और पूरे कार्यकाल के लिए सरकार बनाएंगी. एनसीपी के संरक्षक शरद पवार सोमवार शाम को सोनिया गांधी के साथ बैठक करने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं