एशिया के सबसे बड़े स्लम मुंबई के धारावी (Dharavi) में बुधवार को मिले कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीज की मौत हो गई है. सूत्रों ने बताया कि 56 वर्षीय शख्स को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके साथ-साथ 7 अन्य लोगों को हो क्वारंटाइन में रखा गया है. इनलोगों का परीक्षण गुरुवार को होगा. सूत्रों ने बताया कि इमारत को सील कर दिया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र में COVID-19 पॉजिटिव की संख्या 300 से अधिक हो चुकी है और धारावी में कोरोना के मरीज का मिलना एक चिंता का विषय है.
मालूम हो कि धारावी एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं. एक दिन पहले मुंबई में 59 नए मामले सामने आए थे. वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 335 हो गई है और 16 लोगों की अबतक जान जा चुकी है. उधर, दो नर्स के कोरोनावायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद शहर के जसलोक अस्पताल को बंद कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इनमें के एक नर्स कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आई थी.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
अस्पताल की तरफ से जारी बयान में बताया गया, 'सभी चिकित्सा कर्मचारी जो संक्रमित नर्स और उस रोगी के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आए थे उनकी पहचान कर ली गई है और क्वारंटानइन कर दिया गया है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं