विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2022

मध्य प्रदेश: बेटी होने पर गर्म रॉड से जलाया, आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

शादी के बाद परिवार में सब कुछ सही चल रहा था और उन्हें एक बेटी भी हुई. लेकिन बेटी होने के बाद से ही पति और ससुराल वालों का रवैया महिला के प्रति बदला गया.

मध्य प्रदेश: बेटी होने पर गर्म रॉड से जलाया, आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता की शादी तीन साल पहले ही हुई थी: पुलिस
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश पुलिस ने पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी कुछ साल पहले ही नारिया खेड़ा में रहने वाले एक युवक से हुई थी. शादी के बाद परिवार में सब कुछ सही चल रहा था और उन्हें एक बेटी भी हुई. लेकिन बेटी होने के बाद से ही पति और ससुराल वालों का रवैया महिला के प्रति बदला गया और ये सब उसे प्रताड़ित करने लगे. महिला के साथ ये लोग मारपीट किया करते थे. हाल ही में ससुराल वालों ने उसे गर्म रॉड से भी मारा जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. 

जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

अब ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया है और आरोपियों के खिलाफ 324 और 326 की धाराएं लगाई गई है. मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी शैलेंद्र मुकाति ने बताया कि मामले में 324 और 326 की धाराएं लगाई गई है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. युवती की शादी 3 साल पहले ही हुई थी. वहीं बेटी होने के बाद से ही उसे मारा जाने लगा. उसे गर्म रॉड से जलाया भी गया.

VIDEO: राष्ट्रपति ने दिल्ली में 'चरती लाल गोयल हैरिटेज पार्क' का उद्घाटन किया


लेखक के बारे में
img
ANI
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Woman Burnt With Rod, Case Filed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com