मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल की रात आनंद नगर-कपास मंडी इलाके में इब्रिस खान पर जो हमला हुआ था. उसमें ये लोग भी शामिल थे. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जिन पांच को गिरफ्तार किया है, वे आनंद नगर-रहीमपुरा इलाके में ही रहते हैं. दरअसल हिंसा के बाद से इब्रिस खान लापता था. 30 वर्षीय नगर निगम कर्मचारी इब्रिस खान का शव आठ दिन बाद खरगोन से करीब 120 किलोमीटर दूर इंदौर (Indore) के एक मोर्चरी में मिला था.
ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनावों की तैयारियों पर लगाई रोक
स्थानीय पुलिस के अनुसार, हिंसा की रात सात-आठ लोगों ने इब्रिस खान की हत्या की थी और कई दिनों तक उसका शव अज्ञात रहा था. वहीं खरगोन के अस्पताल में फ्रीजर की सुविधा नहीं होने के कारण उसका शव इंदौर की मोर्चरी में भेज दिया गया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इब्रिस खान के परिवार का आरोप था कि पुलिस ने मौत को छिपाने की कोशिश की थी. इब्रिस खान के भाई इखलाक खान ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा, उनके भाई को आखिरी बार 10 अप्रैल की शाम को खरगोन पुलिस थाने में पुलिस हिरासत में देखा गया था. आनंद नगर में लोगों ने मेरे भाई पर हथियारों से हमला किया और उसका सिर पत्थर से कुचल दिया. हालांकि अब पुलिस ने इब्रिस खान की हत्या के मामले में पांच लोगों को पकड़ा है.
बता दें कि 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन खरगोन (Khargone) में जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी. इस दौरान एक पुलिस निरीक्षक सहित कई लोग घायल हुए थे. पुलिस ने झड़पों में शामिल 106 फरार आरोपियों की सूची जारी की है और इनके ऊपर 10,000 रुपये की इनाम राशि की घोषणा की है. पुलिस के अनुसार इस हिंसा के संबंध में 63 एफआईआर दर्ज की गई हैं.
VIDEO: औरंगज़ेब की सोच के सामने गुरु तेगबहादुर 'हिंद दी चादर' बने : लाल किले से पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं