यूपी के हाथरस में गैंगरेप की वजह से जहां एक ओर पूरा देश आक्रोश में है, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मारूगढ़ में तीन आरोपियों की एक नाबालिक के साथ खेत में गैंगरेप करने की घटना सामने आई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिक के भाई ने बताया कि तीन लड़के घर पर आए और पानी मांगा और उसी दौरान उन्होंने मारपीट करके उसके बहन को उठाकर ले गए. खेत में गैंगरेप की घटना के बारे में नाबालिग ने अपने भाई को बताया, जहां आरोपी उसे छोड़ गए. भाई ने आरोपियों का पीछा भी किया. घटना के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है और शिकायत झिरन्या थाने पर दर्ज कर ली गई है.
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी. काफी गंभीर हालत में लड़की को सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में भेजा गया. उसकी रीढ़ की हड्डी में जख्म थे, वह पक्षाघात का शिकार हो गई तथा उसके जीभ में भी कटने के निशान थे. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं