विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2015

मध्य प्रदेश : कई हिस्सों में बाढ़ के हालात, अब तक 37 मरे

मध्य प्रदेश : कई हिस्सों में बाढ़ के हालात, अब तक 37 मरे
मध्य प्रदेश में बाढ़ (फाइल फोटो)
भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से तेज और रुक-रुक कर जारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। नदी, नालों के उफान पर होने से कई सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं बारिश के कारण हुए हादसों में पिछले एक सप्ताह में 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

भोपाल स्थित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर, सीहोर, उज्जैन आदि जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण कई गांवों में पानी भर गया है।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़क संपर्क बाधित हो रहा है और जान-मान की भी हानि हो रही है।

नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक बारिश से 37 लोगों दम तोड़ चुके हैं। वहीं 70 पशुओं की जान चली गई है। इसके अलावा नौ हजार से मकानों को नुकसान पहुंचा है और इनमें से लगभग 300 मकान तो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालांकि अत्यधिक बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्थिति पर सतत नजर बनाए रखने और तत्काल आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन स्थानों पर बाढ़ का पानी आ जाता है, वहां सड़कों में तत्काल अवरोधक लगवाएं। सड़क पर पानी होने की स्थिति में आवागमन को सख्ती से रोकें। साथ ही उन्होंने आदेश दिया था कि टूटते हुए पुल-पुलियाओं की शीघ्र मरम्मत की जाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में की कटौती, जानिए अमेरिका सहित भारत पर क्या पड़ेगा असर?
मध्य प्रदेश : कई हिस्सों में बाढ़ के हालात, अब तक 37 मरे
'हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खत्म करेंगे शराबबंदी...' : प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान
Next Article
'हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खत्म करेंगे शराबबंदी...' : प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com