विज्ञापन
This Article is From May 14, 2020

मध्य प्रदेश: गुना में ट्रक और बस की भिड़ंत, हादसे में 8 मजदूरों की मौत, महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे मजदूर

इस हादसे में बस में सवाल 40 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मध्य प्रदेश: गुना में ट्रक और बस की भिड़ंत, हादसे में 8 मजदूरों की मौत, महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे मजदूर
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भोपाल:

मध्य प्रदेश के गुना (Guna) में आज सुबह ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 8 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 54 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह ट्रक महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए निकला था. 

पुलिस ने कहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ यह ट्रक करीब 70 प्रवासी मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था. यह हादसा देर रात तीन बजे हुआ. उन्होंने बताया कि इसमें अधिकांश मजदूर उत्तर प्रदेश के उन्नाव के हैं. पुलिस ने कहा कि यह बस गुना से अहमदाबाद जा रही थी. बस में सिर्फ ड्राइवर और क्लीनर सवार थे.

सोनू नाम के एक व्यक्ति ने बताया, "जब यह हादसा हुआ तो हम सो रहे थे. ट्रक में करीब 55-60 लोग थे. यह हादसा रात तीन बजे हुआ."

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फ़रनगर में भी पैदल जा रहे 6 प्रवासी मजदूरों को यूपी रोडवेज की बस ने कुचल दिया है. इस हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये प्रवासी मजदूर पंजाब से अपने घर बिहार के गोपालगंज लौट रहे थे. यह हादसा बुधवार रात 11 बजे का है. पुलिस ने बताया कि बस खाली थी और उसका ड्राइवर फरार है.  यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने आधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि "किसी भी कीमत" पर कोई प्रवासी मजदूर पैदल नहीं जाए. हाल ही में पैदल जा रहे मजदूरों की दुर्घटना के कई मामले सामने आए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Migrants Wrokers, Coronavirus, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com