विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2011

लखनऊ में विक्षिप्त लड़की के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

लखनऊ के गुडम्बा इलाके में दो युवकों ने 15 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
Lucknow: लखनऊ के गुडम्बा इलाके में दो युवकों ने 15 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुडम्बा थाने के आदिल नगर मुहल्ले में 27 वर्षीय राजीव गुप्ता और 26 वर्षीय यश केवट ने शुक्रवार की रात मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की को घसीट कर घर में कैद कर उसके साथ दुराचार किया। लड़की के घर पहुंचने के बाद उसके पिता ने शनिवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लखनऊ, गैंगरेप, विक्षिप्त लड़की
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com