विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2020

प्यार में 'जिहाद' की कोई जगह नहीं, देश को बांटने के लिए BJP ने गढ़ा 'लव जिहाद' शब्द : अशोक गहलोत

गहलोत ने ट्वीट किया, "लव जिहाद बीजेपी द्वारा निर्मित शब्द है ताकि देश को बांटा जा सके और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा जा सके.

प्यार में 'जिहाद' की कोई जगह नहीं, देश को बांटने के लिए BJP ने गढ़ा 'लव जिहाद' शब्द : अशोक गहलोत
लव जिहाद के मुद्दे पर अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

इन दिनों में देश में लव जिहाद (Love Jihad) का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है. कई राज्य लव जिहाद को लेकर सख्त कानून लाने की तैयारी में हैं. इन राज्यों में मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं. इस बीच, राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने लव जिहाद को लेकर शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 'लव जिहाद' शब्द बीजेपी (BJP) की ओर से गढ़ा गया है ताकि देश को बांटा जा सके और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाया जा सके.   

गहलोत ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करके बीजेपी पर हमला बोला है. गहलोत ने ट्वीट किया, "लव जिहाद बीजेपी द्वारा निर्मित शब्द है ताकि देश को बांटा जा सके और सांप्रदायिक सौहर्द को बिगाड़ा जा सके. शादी एक व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है, इस पर अंकुश लगाने के लिए कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह कानून किसी भी अदालत में टिक नहीं पाएगा. प्यार में जिहाद की कोई जगह नहीं है." 

राज्यस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "वे (BJP) देश में ऐसा माहौल पदा कर रहे हैं, जहां सहमति रखने वाले व्यस्क सत्ता की दया पर होंगे. शादी एक व्यक्तिगत निर्णय है और ये लोग उस पर अंकुश लगा रहे हैं, यह व्यक्तिगत आजादी छीनने जैसा है." 

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, सामाजिक तनाव को बढ़ावा देने और संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने की चाल जैसी प्रतीत होती है. राज्य किसी भी आधार पर नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं करता है." 

वीडियो: लव जिहाद- क्या अब शादी के फैसले पर भी सरकारी पहरा होगा ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Gehlot On Love Jihad, Love Jihad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com