सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) अपने प्लेटफॉर्म पर भारत से संबंधित राजनीतिक विज्ञापनों (Political Advertisement) से जुड़ी सूचनाएं मार्च 2019 से सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करेगी. इसमें चुनावी विज्ञापन (Election Advertisement) खरीदने वाले व्यक्ति और संबंधित विज्ञापन की जानकारी होगी. गूगल ने भारत में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से पहले राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता बढ़ाने के लिये यह कदम उठाया है.
गूगल ने बयान में कहा, " ऑनलाइन चुनावी विज्ञापन में और पारदर्शिता लाने के लिए कंपनी भारत पर केंद्रित एक 'राजनीतिक विज्ञापन पारदर्शिता रिपोर्ट' और एक सार्वजनिक ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापन लाइब्रेरी (Online Political Advertisement Library) पेश करेगी जिसे लोग सर्च कर सकेंगे."
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
यह रिपोर्ट और विज्ञापन लाइब्रेरी मार्च 2019 से हर किसी के लिए सीधे उपलब्ध होगी. कंपनी ने कहा है, "इसमें चुनावी विज्ञापन खरीदने वाले के बारे में और विज्ञापन पर कितना खर्च किया जा रहा है, इसकी विस्तृत जानकारी होगी." गूगल (Google) की इस पहल का उद्देश्य "ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापन (Online Political Advertisement) में पारदर्शिता लाना है और मतदाताओं को चुनाव से संबंधित सूचनाएं देने में सक्षम बनाना है."
गूगल (Google) ने यह कदम ऐसे समय उठाया गया है कि जब डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर राजनीतिक विज्ञापनों (Digital Political Advertisement) को लेकर पारदार्शिता लाने का भारी दबाव बना हुआ है.
फेसबुक (Facebook) ने पिछले महीने कहा था कि वह राजनीतिक विज्ञापन (Political Advertisement) देने वालों के लिए पहचान और लोकेशन की जानकारी देने को अनिवार्य बनाएगी.
VIDEO: पीएम ने कहा, लोकसभा चुनाव जनता और गठबंधन के बीच चुनाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं