दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकील का शव मिला, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली:

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के परिसर में एक वकील की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि वकील का एक ढाबे वाले के साथ खाने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने वकील की हत्या की। वकील की हत्या के विरोध में आज दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकील हड़ताल पर चले गए थे।

उल्लेखनीय है कि 40 वर्षीय वकील के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि वकील राजीव शर्मा का शव परिसर के वकीलों के चैंबर टी-ब्लॉक के भोजनालय के नजदीक मिला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रथम दृष्टया यह धारदार हथियार से हत्या का मामला लग रहा है। शर्मा के सिर पर लगी चोट से पुलिस हाथापाई की आशंका व्यक्त कर रही है।