सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दो महिला जजों में से एक जस्टिस इंदु मल्होत्रा (Justice Indu Malhotra) का आज आखिरी कार्य दिवस है. वह कल यानी 13 मार्च को रिटायर हो जाएंगी. परंपरा के मुताबिक जस्टिस मल्होत्रा आज आखिरी बार CJI एस ए बोबडे़ की बेंच में बैठीं. सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल एक जज के रूप में 3 साल से भी कम समय का रहा. उनके रिटायर होने के बाद जस्टिस इंदिरा बनर्जी SC में एकमात्र महिला जज रह जाएंगी. जस्टिस मल्होत्रा 27 अप्रैल, 2018 को सीधे SC की जज के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला वकील हैं.
इस मौके पर साथी जज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने सुनवाई के दौरान जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बारे में चर्चा हुई. CJI एसए बोबडे ने कहा कि मुझे याद है कि एक वकील के तौर पर वो मेरी बेंच के सामने बहस कर रही थीं. वो बहस करती ही जा रही थीं तो मैंने साथी जज से पूछा कि वो रुक क्यों नहीं रही हैं? मेरे साथी जज ने बताया कि वो इतनी अच्छी तैयारी से आई हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गोवा सरकार के सचिव को राज्य का चुनाव आयुक्त बनाना संविधान का मखौल उड़ाना है : सुप्रीम कोर्ट
इस मौके पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा, "वह सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीशों में से एक हैं. यह दुखद है कि न्यायाधीश को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होना पड़ता है. हमें खेद है कि बार के सदस्यों के रूप में न्यायमूर्ति मल्होत्रा को सेवानिवृत्त होना पड़ेगा. सबरीमला मामले में उन्होंने संवैधानिक नैतिकता पर अहम फैसला दिया."
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा, 65 एक ऐसी उम्र है, जहां एक न्यायाधीश चरम पर होता है. हालांकि रिटायर होने का कोई कारण नहीं होता." CJI एस ए बोबडे ने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या जस्टिस मल्होत्रा से बेहतर जज कोई है? उन्होंने कहा कि उनके न्यायिक कौशल पर कुछ नहीं कहना है. सीजेआई ने कहा कि वह बार से नहीं जा रही हैं और हमारे साथ रहने वाली हैं.
जानिए, सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर बहुमत से अलग क्यों रहा जस्टिस इंदु मल्होत्रा का फैसला
जस्टिस मल्होत्रा ने सभी बार सदस्यों का शुक्रिया अदा किया. हालांकि, बेंच पर भावुक हो जाने की वजह से वो अपना भाषण पूरा नहीं कर सकीं. सीजेआई ने कहा कि वह भावना को समझ सकते हैं. दूसरे मौके पर इसे पूरा कीजिएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं