यह ख़बर 27 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दिल का ऑपरेशन

मुंबई:

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज मुंबई में दिल का ऑपरेशन हुआ जो सफल बताया जा रहा है। यह ऑपरेशन एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हुआ।

वहां के डॉक्टर का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उनका ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया है। उन्हें दिल में तकलीफ होने के बाद सोमवार को यहां भर्ती कराया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डॉक्टर के मुताबिक, लालू यादव का एरोटिक वाल्व रिप्लेसमेंट और एरोटिक रिपेयर का ऑपरेशन हुआ। यह ऑपरेशन लगभग पांच घंटे तक चला और डॉक्टर रमाकांत पांडा ने उनका ऑपरेशन किया।