विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2011

कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ाने में जुटे हैं लालू

सोनिया गांधी से लालू प्रसाद यादव की मुलाकात के बाद यह अकटलें तेज हो गई हैं कि लालू कांग्रेस से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
New Delhi: सोनिया गांधी से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुलाकात के बाद एक तरफ जहां यह अकटलें तेज हो गई हैं कि लालू कांग्रेस से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार को हटाने के लिए धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को साथ आना चाहिए। 2009 के लोकसभा चुनावों से पहले सीट बंटवारे के मुद्दे पर अलग हो गई आरजेडी-कांग्रेस के एकसाथ दुबारा काम करने की संभावना पर सवाल पूछे जाने पर प्रसाद ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि जदयू-बीजेपी गठबंधन से मुकाबला करने के लिए धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एकसाथ आना चाहिए। प्रसाद ने कहा कि एनडीए 39 प्रतिशत वोटों के साथ आज बिहार पर राज कर रही है, जबकि एनडीए विरोधी 61 प्रतिशत वोट बंटा हुआ है। हम उन्हीं पर ध्यान दे रहे हैं। गौरतलब है कि 5 जुलाई को जब लालू ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, तो बिहार से संबंधित कई मुद्दों को सोनिया के सामने उठाया था। इसके अलावा अन्य कई विषयों पर लालू ने कांग्रेस की सुर में सुर मिलाया है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस, आरजेडी, सोनिया गांधी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com