विज्ञापन
This Article is From May 28, 2011

कुपवाड़ा में आतंकवादियों ने बाप-बेटे की हत्या की

आतंकियों ने इस संदेह के चलते पिता-पुत्र की हत्या कर दी कि वे सुरक्षाबलों के मुखबिर थे, क्योंकि 2009 में उनके घर में एक आतंकी मारा गया था।
श्रीनगर: आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक व्यक्ति और उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि सशस्त्र आतंकवादी कुपवाड़ा में हंडवाड़ा के बावन-राजवार स्थित गुलाम रसूल मीर के घर में शुक्रवार रात घुस गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मीर और उनके पुत्र मंजूर अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आतंकवादियों ने इस संदेह के चलते पिता-पुत्र की हत्या कर दी कि वे सुरक्षाबलों के मुखबिर थे, क्योंकि 2009 में उनके घर में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कुपवाड़ा, आतंकवादी, हत्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com