- हमारी नीति आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने की: शाह
- जवानों की जान लेने वालों को चुकानी होगी भारी कीमत: शाह
- देश को तोड़ने वालों के अंदर होना चाहिए NSG का डर: शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कार्यक्रम में कहा कि हमारी नीति आंतकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने की है और एनएसजी इसमें अहम भूमिका निभाती है. जो लोग देश को तोड़ना चाहते हैं और शांति भंग करना चाहते हैं उन्हें एनएसजी की मौजूदगी का डर होना चाहिए. अगर इसके बाद वो लोग नहीं रुकते हैं तो यह एनएसजी की जिम्मेदारी है कि वह उनसे मुकाबला करे और उन्हें परास्त करे. शाह ने कहा कि हम पूरी दुनिया में शांति चाहते हैं. 10,000 सालों के हमारे इतिहास में भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया. बावजूद इसके हम किसी को अपनी शांति भंग करने की इजाजत नहीं देंगे और जो भी कोई भी हमारे जवानों की जान लेगा उसे भारी कीमत चुकानी होगी.
शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राजारहाट में एनएसजी के 29वें स्पेशल कंपोजिट ग्रुप कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया. गृह मंत्री ने कहा कि मुंबई हमलों के बाद देश ने एनएसजी के नेटवर्क का विस्तार करने का फैसला किया. एनएसजी ने धीरे-धीरे पूरे देश में अपनी मौजूदगी साबित की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गृह मंत्री ने कहा, "हम आपको अच्छी सुविधाएं दे सकते हैं, सरकार आपके परिवार की जरूरतों का ध्यान रख सकती है, हम आपको आधुनिक उपकरण और प्रौद्योगिकी दे सकते हैं लेकिन जंग बहादुरी से जीती जाती है, उपकरणों से नहीं." उन्होंने कहा, "युद्ध बहादुरी से जीता जाता है, साजो-सामान या हथियार तो सिर्फ इसमें भूमिका निभाते हैं. साजो-सामान और प्रौद्योगिकी कभी बहादुरी की जगह नहीं ले सकते हैं."
NPR से लेकर विशेष राज्य का दर्जा की मांग करके क्या नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति साख दांव पर लगा दी?
शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर NSG ने भारत सरकार से जो अपेक्षाएं रखी हैं, वो सारी की सारी अपेक्षाओं की पूर्ति मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार सुनिश्चित रूप से करेगी. NSG ने अपनी स्थापना से आज तक अपने जवानों के सर्वोच्च बलिदान से न केवल सरकार बल्कि देश और दुनिया में और विशेषकर भारतीय जनता के बीच भरोसा अर्जित करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
वीडियो: अमित शाह के कोलकाता दौरे का विरोध कर रही हैं लेफ्ट पार्टियां और छात्र संगठन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं