अयोध्या में राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना हक विवाद( Ayodhya Case) की सुनवाई से जस्टिस उदय यू ललित (Justice Uday Lalit ) ने खुद को अलग कर लिया है. वह इस केस की सुनवाई करने वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के सदस्य थे. जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने एक नई पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के लिए 29 जनवरी की तारीख तय की है. दरअसल, गुरुवार को संविधान पीठ के बैठते ही मुस्लिम पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि न्यायमूर्ति ललित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पैरवी करने के लिए 1994 में अदालत में पेश हुए थे. यह जिक्र छेड़ने के बाद हालांकि, बाद में धवन ने यह भी कहा कि वह न्यायमूर्ति ललित के मामले की सुनवाई से अलग होने की मांग नहीं कर रहे, लेकिन न्यायाधीश ने स्वयं को मामले की सुनवाई से अलग करने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें- अयोध्या विवादः CJI ने कहा- बनेगी नई बेंच, अगली सुनवाई 29 जनवरी को
अमित शाह के रह चुके हैं वकील
सुप्रीम कोर्ट में जज बनने से पहले जस्टिस उदय यू ललित वकालत करते थे. वह गुजरात के बहुचर्चित सोहराबुद्दीन शेख और तुलसी प्रजापति एनकाउंटर केस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के वकील रह चुके हैं. जुलाई, 2014 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले पैनल ने उनके नाम की सिफारिश की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टू जी घोटाले मामले में भी प्रासीक्यूटर रह चुके हैं. ललित महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उन्होंने 1983 से वकालत शुरू की. वह पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के साथ 1986 से 1992 तक काम कर चुके हैं. उन्होंने तमाम आपराधिक केस लड़े. मनी लांडरिंग के आरोपी हसन अली खान के खिलाफ भी वह केस लड़े थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो- सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर अगली सुनवाई 29 जनवरी को
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं