विज्ञापन
This Article is From May 18, 2016

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लड़ाकू विमान सुखोई में भरी उड़ान

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लड़ाकू विमान सुखोई में भरी उड़ान
नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने भारतीय वायुसेना के अंग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी। रिजीजू ने ये उड़ान पंजाब के हलवाड़ा एयरबेस से सुबह करीब दस बजे भरी। आसमान में सुखोई में वह करीब तीस मिनट तक रहे।

सुखोई में उड़ान भरने की इच्छा जाहिर की थी...
सुखाई पर उड़ान भरने के बाद रिजीजू देश के उन चुनिंदा लोगों की जमात में शामिल हो गए जिन्होंने सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी है। अब तक इस लड़ाकू विमान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, पूर्व रक्षा राज्य मंत्री पल्लम राजू, रक्षा राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, संसदीय राज्य मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने उड़ान भरी है। पहले गृह राज्य मंत्री ने सुखोई में उड़ान भरने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल अरुप राहा ने उन्हें सुखोई में उड़ान भरने के लिये आमंत्रित किया।
 

पहले हुआ मेडिकल टेस्ट...
आपको बता दें कि यह सुपरसोनिक जेट 2100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से 56,800 फुट की ऊंचाई तक जा सकता है लेकिन गृह राज्य मंत्री को लेकर न तो उस ऊंचाई तक जायेगा और न ही उस रफ्तार पर जाएगा। इसमें उड़ान भरने से पहले राज्य मंत्री का मेडिकल टेस्ट किया गया जिसमें फिट पाए जाने के बाद ही उन्‍हें उड़ान भरने की इजाजत मिली।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
किरेन रिजिजू, पंजाब, वायुसेना, सुखोई लड़ाकू विमान, Kiren Rijiju, Sukhoi, Punjab, Air Force
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com