यह ख़बर 11 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

जनता दरबार को लेकर किरण बेदी ने केजरीवाल की आलोचना की

अन्ना हजारे के साथ किरण बेदी (फाइल तस्वीर)

नई दिल्ली:

पूर्व टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने 'जनता दरबार' के आयोजन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए उन पर आरोप लगाया कि उनमें 'परिपक्व' शासन क्षमता का अभाव है।

किरण बेदी ने कहा, सभी अच्छे शासन लोक सुनवाई आयोजित करते हैं। अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों ने लोक सुनवाई की है। इसमें समयतालिका तरीका और निश्चित रूप से खुलापन होता है। यह सड़कों पर या छतों पर आयोजित नहीं होती है।

पूर्व पुलिस अधिकारी ने कहा, यह उनके दफ्तरों में आयोजित की जाती है। लोक सुनवाई अच्छे शासन का एक हिस्सा है, लेकिन इसमें कोई तरीका होता है, कोई उद्देश्य होता है और इसके लिए कोई जगह होती है।

किरण बेदी ने कहा, इसलिए मैं समझती हूं कि यह सब परिपक्व शासन क्षमता का मामला है, यह अनुभवी शासन का भी मामला है... पूर्व पुलिस अधिकारी किरण केजरीवाल के साथ काम कर चुकी हैं और 2011 के जनलोकपाल आंदोलन में दौरान दोनों टीम अन्ना का हिस्सा थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com