विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2022

कनाडा में भारत के छात्र कार्तिक वासुदेव की हत्‍या का संदिग्‍ध गिरफ्तार : पुलिस

सेंट जेम्स टाउन के शेरबोर्न टीटीसी स्टेशन के ग्लेन रोड प्रवेश द्वार पर बृहस्पतिवार शाम को कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

कनाडा में भारत के छात्र कार्तिक वासुदेव की हत्‍या का संदिग्‍ध गिरफ्तार : पुलिस
कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी
टोरंटो/गाजियाबाद:

टोरंटो पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कनाडा में 21 वर्षीय छात्र कार्तिक वासुदेव की गोली मारकर हत्या करने के संदिग्ध एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.कार्तिक के परिजनों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का निवासी था और जनवरी में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था.सेंट जेम्स टाउन के शेरबोर्न टीटीसी स्टेशन के ग्लेन रोड प्रवेश द्वार पर बृहस्पतिवार शाम को कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

टोरंटो पुलिस के प्रमुख जेम्स रेमर ने संवाददाताओं से कहा, “कार्तिक शेरबोर्न सबवे स्टेशन के बाहर ही था जब एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और कई बार गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई.”पुलिस ने संदिग्ध की पहचान रिचर्ड जोनाथन एडविन के रूप में की है जिस पर पिछले शनिवार को एक अन्य व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है.रेमर ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों हत्याओं का जिम्मेदार संदिग्ध पुलिस की हिरासत में है.

- ये भी पढ़ें -

* अबू सलेम की उम्रैकद की सजा के खिलाफ याचिका पर हलफनामा न देने से SC नाराज
* वाराणसी एमएलसी सीट पर 24 सालों से है बाहुबली बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा
* "Superb": विदेश मंत्री की रूस से तेल खरीद पर तीखी टिप्पणी की विपक्षी सांसद ने की तारीफ

चोरों के निशाने पर महंगी सब्जियां, शाहजहांपुर में सब्‍जी मंडी के गोदाम से चोरी हुआ नींबू

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toronto Police, Kartik Vasudev, Indian Student Killed In Canada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com