विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2018

केरल: देश के इतिहास में पहली बार महिला इमाम ने करवाई जुम्मे की नमाज

कुरान सुन्नत सोसायटी की महासचिव जमीता ने इस मुस्लिम बहुल जिले में सोसायटी के कार्यालय में नमाज के दौरान इमाम की भूमिका निभायी.

केरल: देश के इतिहास में पहली बार महिला इमाम ने करवाई जुम्मे की नमाज
केरल में महिला इमाम ने करवाई जुम्मे की नमाज
  • मुस्लिम बहुल जिले में नमाज के दौरान इमाम की भूमिका निभायी
  • महिलाओं समेत करीब 80 लोगों ने इस नमाज में हिस्सा लिया
  • जमीता ने कहा कि पवित्र कुरान मर्द और औरत में कोई भेदभाव नहीं करता है
मलप्पुरम (केरल): लैंगिक रुढ़ीवाद की दीवार को ढहाते हुए केरल के मलप्पुरम में 34 वर्षीय महिला ने जुम्मे की नमाज की अगुवाई की जिसे देश के इतिहास में इस तरह की पहली घटना बताया जा रहा है.

इन 3 नियमों को पालन ना करने पर पूरी नहीं होती जुमे की नमाज

कुरान सुन्नत सोसायटी की महासचिव जमीता ने इस मुस्लिम बहुल जिले में सोसायटी के कार्यालय में नमाज के दौरान इमाम की भूमिका निभायी.

हर शुक्रवार को होने वाली जुम्मे की नमाज की अगुवाई सामान्यत: पुरुष करते हैं. सोसायटी के सूत्रों ने बताया कि महिलाओं समेत करीब 80 लोगों ने इस नमाज में हिस्सा लिया. जमीता ने कहा कि पवित्र कुरान मर्द और औरत में कोई भेदभाव नहीं करता है तथा इस्लाम में महिलाओं के इमाम बनने पर कोई रोक नहीं है.

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- वे मंदिर में ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ रहे हों

उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार हमारे देश के इतिहास में कोई महिला जुम्मे की नमाज की अगुवाई कर रही है. यह हमारी सोसायटी के केंद्रीय समिति कार्यालय में हुई जहां हम नमाज के लिए हर शुक्रवार को इकट्ठा होते हैं. ’’ 

VIDEO: योगी ने कहा, ईद के दिन सड़कों पर नमाज नहीं रोक सकता था, तो थानों में जन्माष्टमी पर रोक क्यों लगाएं 

इस कदम से सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गयी है तथा इसके पक्ष एवं विपक्ष में लोग अपनी राय रख रहे हैं. (इनपुट भाषा से)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Woman, Woman Imam Leads, Friday Prayers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com