विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2022

केरल नन रेप केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को बरी किया गया

Nun Rape Case Kerala: अदालत ने 100 दिनों से अधिक समय तक चले मुकदमे के बाद उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया. कोर्ट ने सबूतों के अभाव का हवाला दिया. 

केरल नन रेप केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को बरी किया गया
केरल नन रेप केस के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को बरी किया गया
तिरुवनंतपुरम:

केरल नन रेप केस (Nun's Rape In Kerala) में बड़ा फैसला आया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में केरल की एक अदालत ने नन से रेप के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल को शुक्रवार को बरी कर दिया है. 57 वर्षीय फ्रैंको मुलक्कल (Bishop Franco Mulakkal) भारत के ऐसे पहले कैथोलिक बिशप थे, जिन्हें नन के यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.  

कोट्टायम (Kottayam) की अदालत ने 100 दिनों से अधिक समय तक चले मुकदमे के बाद उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया. कोर्ट ने सबूतों के अभाव का हवाला दिया. बता दें कि जून 2018  में 43 साल की नन ने कोट्टायम में पुलिस से शिकायत की थी कि जालंधर बिशप ने 2014 और 2016 के बीच उसके साथ कई बार बलात्कार किया था. 

केस की तहकीकात करने वाले विशेष जांच दल ने बिशप को सितंबर 2018 में गिरफ्तार किया था और उन पर गलत तरीके से बंधक बनाने, बलात्कार करने, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाये थे.

लूट के लिए कैंची घोपकर और ईंट मारकर की गयी थी महिला की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

नवंबर 2019 में सुनवाई शुरू हुई, जो 10 जनवरी को पूरी हुई थी. इस मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत द्वितीय ने बिशप को बरी कर दिया. बलात्कार पीड़िता पंजाब स्थित मिशनरी ऑफ जीसस मण्डली की सदस्य थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nun Rape Case, Bishop Franco Mulakkal, Nun Rape Case Kerala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com