विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2012

13 साल की बिन ब्याही लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

13 साल की बिन ब्याही लड़की ने दिया बच्चे को जन्म
तिरुअनंतपुरम: तिरुअनंतपुरम के एसएटी अस्पताल में 13 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने बताया कि गर्भावस्था में लड़की को कुछ दिक्कतों के साथ 20 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि लड़की के साथ किसने शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने बुधवार को अस्पताल के अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मामला दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की के माता-पिता ऐसा नहीं चाहते थे। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली यह लड़की कोल्लम जिले के कोट्टारक्कारा की रहने वाली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिन ब्याही मां, 13 साल की मां, Unmarried Mother, 13 Years Girl Gave Birth