यह ख़बर 28 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल ने गाया मन्ना डे का गाना

नई दिल्ली:

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण का समापन अरविंद केजरीवाल ने एक गीत "इंसान का इंसान से हो भाईचारा/यही पैगाम हमारा। हरेक महल से कहो कि झोपड़ियों में दिए जलाए/छोटे और बड़े में कोई फर्क नहीं रह जाए।।" गाकर किया। यह गीत आम आदमी पार्टी की प्रार्थना है।

केजरीवाल ने इस गीत को शुरू किया और रामलीला मैदान में उपस्थित जनता ने पूरे जोश के साथ उनका साथ दिया।

यह गीत बॉलीवुड की फिल्म 'पैगाम' का है और इसे मन्ना डे ने गाया है। इस क्रांतिकारी गीत को प्रदीप ने लिखा है।

यह असमान्य-सी घटना है कि कोई मुख्यमंत्री जनता के साथ गीत गाए। लेकिन शपथ लेने के तत्काल बाद केजरीवाल ने जनता के साथ सुर मिलाया।

केजरीवाल राजधानी के कई भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों में गीत गा चुके हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने गाया, "सब के लिए सुख का बराबर हो बंटवारा, यही पैगाम हमारा।"