विज्ञापन
This Article is From May 18, 2017

रक्षा मंत्री अरुण जेटली और सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कश्मीर में सुरक्षा हालात का जायजा लिया

रक्षा मंत्री ने ये बात सेना प्रमुख और वरिष्ठ सैन्य कमांडर से मुलाकात के बाद कही. आज ही रक्षा मंत्री अरुण जेटली और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने श्रीनगर पहुंचकर घाटी की पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

Also Read in
रक्षा मंत्री अरुण जेटली और सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कश्मीर में सुरक्षा हालात का जायजा लिया
नई दिल्‍ली: रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कश्मीर में सेना से कहा कि वो न केवल घाटी में निर्दोष लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें, बल्कि सीमा पार से होने वाली हरकत का मुंहतोड़ जवाब दें.

रक्षा मंत्री ने ये बात सेना प्रमुख और वरिष्ठ सैन्य कमांडर से मुलाकात के बाद कही. आज ही रक्षा मंत्री अरुण जेटली और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने श्रीनगर पहुंचकर घाटी की पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. श्रीनगर के सेना के कैंप बदामी बाग में रक्षा मंत्री को सेना प्रमुख सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी. रक्षा मंत्री ने सेना की लाइन ऑफ कंट्रोल पर घुसपैठ रोकने के उपायों की सराहना की.

रक्षा मंत्री ने मौजूदा हालात में चुनौतियों का सामना करने वाले हर सैनिक के बलिदान, साहस, सत्यनिष्ठा और देशभक्ति की तारीफ की. साथ ही ही कहा कि पूरे देश को उनपर गर्व है. जेटली ने सेना को अपना काम इसी तरह से बेहतर काम करने की हिदायत दी. रक्षा मंत्री ने सेना को दुश्मनों से लड़ते हुए निर्दोष लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की बात भी कही. जेटली ने सेना के कमांडरों से कहा कि एलओसी पर सीमा पार से होने वाली नापाक हरकत का हमेशा माकूल जवाब देने के लिए तैयार रहें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Defence Minister Arun Jaitley, Kashmir, Bipin Rawat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com