विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग : कार्ति चिदंबरम की कुछ ही देर में कोर्ट में पेशी, मिलेगी बेल या जाएंगे जेल?

NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मजिस्ट्रेट के सामने इंद्राणी मुखर्जी के बयान पर कार्ति की गिरफ़्तारी हुई है. सूत्रों के मुताबिक़ इंद्राणी ने अपने बयान में कहा है कि पी चिदंबरम के निर्देशों पर विदेशी निवेश की मंज़ूरी के लिए कार्ति को 10 लाख अमेरिकी डॉलर यानी क़रीब 7 करोड़ रुपये दिए गए थे.

INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग : कार्ति चिदंबरम की कुछ ही देर में कोर्ट में पेशी, मिलेगी बेल या जाएंगे जेल?
कार्ति चिदंबरम कोर्ट में पेशी, मिलेगी बेल या जाएंगे जेल?- फाइल फोटो
नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम एक दिन की सीबीआई हिरासत में हैं. आज उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा.  INX मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सीबीआई ने बुधवार को कार्ति चिदंबरम को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया था. NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मजिस्ट्रेट के सामने इंद्राणी मुखर्जी के बयान पर कार्ति की गिरफ़्तारी हुई है.

INX मनी लॉन्ड्रिंग मामला : कार्ति चिदंबरम को पूछताछ के लिए एक दिन की CBI हिरासत में भेजा गया

सूत्रों के मुताबिक़ इंद्राणी ने अपने बयान में कहा है कि पी चिदंबरम के निर्देशों पर विदेशी निवेश की मंज़ूरी के लिए कार्ति को 10 लाख अमेरिकी डॉलर यानी क़रीब 7 करोड़ रुपये दिए गए थे. मंज़ूरी के बदले चिदंबरम ने बेटे को कारोबार में मदद करने को कहा था.7 लाख डॉलर यानी लगभग 5 करोड़ रुपये का भुगतान विदेश में किया गया. NDTV के पास इस भुगतान के दस्तावेज़ हैं.

चिदंबरम ने कहा, अरुण जेटली की जगह होता तो इस्तीफा दे देता

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पीटर और इंद्राणी मुखर्जी के बयान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दर्ज किये थे. ईडी इस मामले की काले धन को सफेद करना (मनी लांड्रिंग) के नजरिये से जांच कर रही है, जबकि सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष इंद्राणी दंपती के बयान दर्ज किये थे.

VIDEO-  कार्ति चिदंबरम को सीबीआई की हिरासत

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति को लंदन से लौटते ही चेन्नई हवाई अड्डे पर कार्ति (46) को गिरफ्तार कर लिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INX Money Laundering Case, Karthi Chidambaram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com