विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2018

करतारपुर कॉरिडोर: शिलान्यास के पत्थर पर मंत्री ने अपने और सीएम के नाम पर लगाया काला टेप

पंजाब सरकार के मंत्री ने शिलान्यास के पत्थर पर अपने, सीएम और पंजाब के अन्य मंत्रियों के नाम पर काला टेप लगा दिया.

करतारपुर कॉरिडोर: शिलान्यास के पत्थर पर मंत्री ने अपने और सीएम के नाम पर लगाया काला टेप
  • बादल का नाम होने पर जताया विरोध
  • हरसिमरत कौर पर साधा निशाना
  • आज होगा शिलान्यास
करतारपुर: पंजाब सरकार में मंत्री एसएस रंधावा ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर लगाए गए शिलान्यास के पत्थर पर अपने, सीएम और पंजाब के अन्य मंत्रियों के नाम पर काला टेप लगा दिया. उन्होंने कहा, 'इस पत्थर पर प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल के नाम होने के विरोध में मैंने ऐसा किया है. उनके नाम यहां क्यों हैं? वे कार्यकारिणी के हिस्सा नहीं हैं, न ही यह भाजपा-अकाली पार्टी का इवेंट है.'

इसके साथ ही रंधावा ने हरसिमरत कौर बादल पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कौर पर उस बयान को लेकर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को 'कौम का गद्दार' कहा था. रंधावा ने कहा, 'सिद्धू को कौम का गद्दार कहने वालीं हरसिमरत कौर बादल अब खुद पाकिस्तान जा रही है, अब वो क्या मुंह लेकर वहां जाएंगी.'

हरसिमरत के पाकिस्तान जाने पर भड़के रंधावा, बोले- सिद्धू को 'कौम का गद्दार' बताने वाली अब क्या मुंह लेकर वहां जा रही हैं​
उन्होंने यह भी कहा कि जब अकाली दल सत्ता में थी, तो करतारपुर कॉरिडोर को लिए कोई कदम नहीं उठाया, लेकिन अब वो पाकिस्तान जा रही हैं. 
बता दें, करतारपुर कॉरिडोर का सोमवार को शिलान्यास होगा. इसके लिए पाकिस्तान की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर  सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्योता भेजा गया था. लेकिन सिद्धू को छोड़कर इन दोनों नेताओं ने इम आमंत्रण को ठुकरा दिया था. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू डेरा बाबा नानक-करतारपुर साहिब सड़क गलियारे की आधारशिला रखेंगे. यह सड़क गुरदासपुर जिले के मान गांव से पाकिस्तान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाएगी. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस मौके पर उपस्थित रहेंगे. 

करतारपुर गलियारा: सुषमा स्वराज के बाद कैप्टन अमरिंदर ने भी पाकिस्तान के आमंत्रण को अस्वीकारा, सिद्धू ने न्योता स्वीकारा

करतारपुर कॉरीडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगी सुषमा स्वराज
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartarpur Corridor, Punjab Minister SS Randhawa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com